R P Samaj News

हिन्दी में लिखिए

Showing posts with label jokes. Show all posts
Showing posts with label jokes. Show all posts

Wednesday, 22 May 2013

कभी आपने सोचा है हमारा देश तरक्की क्यो नही करता????


कभी आपने सोचा है हमारा देश तरक्की क्यो नही करता????

जबाब:- 121 करोड़ की आबादीमे
11 करोड़ भिखारी है,

11 करोड़ मरीज है,

1 करोड़ संत- सन्यासी है,

1 करोड़ नेता है जो हमारी कमाई पर मज़े कर रहे है !

2 करोड़ 5 साल से कम के है,

7 करोड़ सेवा निवृत हो चके है,

10 करोड़ बेरोजगार है,

11 करोड़ कालेजो मे आशिकी फरमा रहे है,

14 करोड़ स्कूलों मे पढ रहे है,

31 करोड़ निकम्मे सरकारी कर्मचारी है,

21,11,11,11,8 महिलाये घरो मे व्यस्त है,

बाकी बचे हम दो.....

तो मे ब्लॉग पे चिपका रहता हूँ और..

"आप तो कुछ करना जानते ही नही....!

नैतिक: उलटी चाहे कोई भी करे, कमीना लड़का ही होता है। jokes,


अगर लड़की को उलटी आये तो घरवाले कहते हैं, "कौन है वो कमीना?"

और अगर लड़का उलटी करता है तो घरवाले कहते हैं,
.
. .
. . .
"कमीना पी के आया है"।

नैतिक: उलटी चाहे कोई भी करे, कमीना लड़का ही होता है।

__________________________


लड़की: अम्मी मैं शादी नहीं करुँगी और अगर ज़बरदस्ती तुम नेमेरी शादी की तो घर से भाग जाउंगी।

माँ रोते हुए बोली, "बेटी मैंने भाग के तेरे पापा के साथ शादी की, तेरी मौसी और बहन ने भाग के शादी की,
तेरा भाई नौकरानी के साथ और तेरे चाचा धोबन के साथ भाग गया,
तेरी बुआ सब्जी वाले के साथ और तेरी मौसी की बेटी दूधवाले के साथ भाग गयी,
तेरा बाप दो बार पड़ोसन के साथ भाग चुका है अब तू भी भाग जायेगी तो
.
.
.
.
.
.
.
.
.
हमारी क्या इज्ज़त रह जायेगी
कुछ तो ख्याल कर"
----------------------


अध्यापक - बच्चों! आपको सबसे ज्यादा नफरत किससे है?

बच्चे - राजा राममोहन राय से, क्योंकि उसी ने बाल-विवाह पर रोक लगायी थी।

------------------------------

एक डॉक्‍टर और मरीज
एक डॉक्टर के क्लिनिक के बाहर मरीजों की भीड़ लगी थी!
जब कोई आदमी आगे जाता, उसे लोग पकड़के पीछे खींच लेते,

एक आदमी ने कई बार आगे जाने की कोशिश की
पर उसे भी लोगों ने पीछेखींच लिया!
5-6 बार पीछे खींचे जाने के बाद

वो आदमी चिल्लाया....

सालों..लगे रहो लाइन में......

मै भी आज क्लिनिक नहीं खोलूंगा।
----------------------




भारतीय वो है....


●जो Free की चीजो को कभी न छोड़े
●जो घर में paint करवाने के बाद paint
वाली बाल्टी को कम से कम 5 पांच साल इसतेमाल करे
●जो T.V remote के cell खत्म होने के बावजूद remote को पिटता है
●जो taste करने के लिए मिठाई जरुर मांगे मिठाई की दुकान पे
●जो पुराने कैलेंडर को पन्नो को कॉपीयो का कवर बना के इस्तेमाल कर ले
●जो मोबाइल balance में से कम्पनी द्वारा 5₹ कटे जाने पे कम्पनी के toll free customer care number पे
customer care वाले को गाली सुना दे
●जो ये status पढ़ के खुश हो रहे है वो भी एक भारतीय ही हो सकता ह!

Thursday, 16 May 2013

गब्बर सिंह का चरित्र चित्रण


गब्बर सिंह का चरित्र चित्रण
>>>>>>>>>>>>>>>>>

1. सादा जीवन, उच्च विचार: उसके जीने
का ढंग बड़ा सरल था. पुराने और मैले
कपड़े, बढ़ी हुई दाढ़ी, महीनों से जंग
खाते दांत और पहाड़ों पर खानाबदोश
जीवन. जैसे मध्यकालीन भारत का फकीर हो.
जीवन में अपने लक्ष्य की ओर
इतना समर्पित कि ऐशो-आराम और
विलासिता के लिए एक पल की भी फुर्सत
नहीं. और विचारों में उत्कृष्टता के
क्या कहने! 'जो डर गया, सो मर गया' जैसे
संवादों से उसने जीवन
की क्षणभंगुरता पर प्रकाश डाला था.
२. दयालु प्रवृत्ति: ठाकुर ने उसे
अपने हाथों से पकड़ा था. इसलिए उसने
ठाकुर के सिर्फ हाथों को सज़ा दी. अगर
वो चाहता तो गर्दन भी काट सकता था. पर
उसके ममतापूर्ण और करुणामय ह्रदय ने
उसे ऐसा करने से रोक दिया.
3. नृत्य-संगीत का शौकीन: 'महबूबा ओये
महबूबा' गीत के समय उसके कलाकार ह्रदय
का परिचय मिलता है. अन्य डाकुओं की तरह
उसका ह्रदय शुष्क नहीं था. वह जीवन में
नृत्य-संगीत एवंकला के महत्त्व
को समझता था. बसन्ती को पकड़ने के बाद
उसके मन का नृत्यप्रेमी फिर से जाग
उठा था. उसने बसन्ती के अन्दर
छुपी नर्तकी को एक पल में पहचान
लिया था. गौरतलब यह कि कला के
प्रति अपने प्रेम को अभिव्यक्त करने
का वह कोई अवसर नहीं छोड़ता था.
4. अनुशासनप्रिय नायक: जब कालिया और
उसके दोस्त अपने प्रोजेक्ट से नाकाम
होकर लौटे तो उसने कतई ढीलाई
नहीं बरती. अनुशासन के प्रति अपने
अगाध समर्पण को दर्शाते हुए उसने
उन्हें तुरंत सज़ा दी.
5. हास्य-रस का प्रेमी: उसमें गज़ब
का सेन्स ऑफ ह्यूमर था. कालिया और उसके
दो दोस्तों को मारने से पहले उसने उन
तीनों को खूब हंसाया था.
ताकि वो हंसते-हंसते
दुनिया को अलविदा कह सकें. वह आधुनिक
यु का 'लाफिंग बुद्धा' था.
6. नारी के प्रति सम्मान:
बसन्ती जैसी सुन्दर नारी का अपहरण
करने के बाद उसने उससे एक नृत्य
का निवेदन किया. आज-कल का खलनायक
होता तो शायद कुछ और करता.
7. भिक्षुक जीवन: उसने हिन्दू धर्म और
महात्मा बुद्ध द्वारा दिखाए गए
भिक्षुक जीवन के रास्ते को अपनाया था.
रामपुर और अन्य गाँवों से उसे
जो भी सूखा-कच्चा अनाज मिलता था,
वो उसी से अपनी गुजर-बसर करता था.
सोना, चांदी, बिरयानी या चिकन मलाई
टिक्का की उसने कभी इच्छा ज़ाहिर
नहीं की.
8. सामाजिक कार्य: डकैती के पेशे के
अलावा वो छोटे बच्चों को सुलाने
का भी काम करता था. सैकड़ों माताएं
उसका नाम लेती थीं ताकि बच्चे
बिना कलह किए सो जाएं. सरकार ने उसपर
50,000 रुपयों का इनाम घोषित कर
रखा था. उस युग में 'कौन
बनेगा करोड़पति' ना होने के बावजूद
लोगों को रातों-रात अमीर बनाने
का गब्बर का यह सच्चा प्रयास था.
9. महानायकों का निर्माता: अगर गब्बर
नहीं होता तो जय और वरू जैसे लुच्चे-
लफंगे छोटी-मोटी चोरियां करते हुए
स्वर्ग सिधार जाते. पर यह गब्बर के
व्यक्तित्व का प्रताप था कि उन
लफंगों में भी महानायक बनने
की क्षमता जागी.

Friday, 10 May 2013

जिंदगी भर की खुशी चाहिए


अगर कुछ समय की खुशी चाहिए, तो शराब पीओ..
.
.
अगर कुछ ज्यादा समय की खुशी चाहिए, तो किसी से प्यार करो...
.
.
.
.
और अगर जिंदगी भर की खुशी चाहिए, तो इन दोनों से दूर रहो..!!



विजित करे


Facebook Join us Page 

Jokes in hindi


चाचा (भतीजे से) : बेटा क्या कंप्यूटर पर
खिट-फिट कर रहे हो.
भतीजा : चाचा जी मैं गूगल पर सर्च कर
रहा हूँ यह दुनिया की हर चीज ढूंढ कर
लोड कर देता है.
चाचा : अच्छा ! तो बेटा मेरी भैस
खो गयी है उसे जल्दी से ढूंढ़ कर ट्रक में
लोड कर दो !!

अपने सुझावों से हमें अवगत भी कराएँ

यदि हमारा प्रयास आपको पसंद आये तो फालोवर(Join this site)अवश्य बने. साथ ही अपने सुझावों से हमें अवगत भी कराएँ. यहां तक आने के लिये सधन्यवाद.... आपका सवाई सिंह राजपुरोहित

ताजा समाचार/पोस्ट/ News

"फालो मी" twitter